आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाई चारे की भावना भावी युवा पीढ़ी मे और अधिक मजबूत करें शिक्षक: डॉ पटेल
समाज मे व्याप्त सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों की होली जला कर सामाजिक समरसता का पाठ पढाएं शिक्षक : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 3 मार्च आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाई – चारे का प्रतीक रंगो का पावन त्यौहार होली के पावन पर्व के सुअवसर पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगलमय उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना की है।

इस सुअवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में शिक्षक नेताओं ने शिक्षक समाज के नाम जारी अपने एक अपील मे समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं सामाजि क कुरीति यों की होली जला कर भावी युवा पीढ़ी में आपसी प्रेम और भाई चारे की भावना को और अधिक मजबूत किये जाने का पाठ पढ़ाने का आवाहन किया है। साथ ही साथ इस पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मानते हुए युवा पीढ़ी मे देश प्रेम एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अपना रचनात्मक योगदान करने का आवाहन किया है।
