लखनऊ,15 मार्च, लखनऊ में आईआईएम रोड आम्रपाली योजना स्थित आयरिश क्राउन स्कूल (Iris Crown School) के एलकेजी के छात्र दक्ष यादव को ओलम्यिपाड 2025—2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड (Gold Medal) , सिलवर (silver Medal)और ब्रांस मेडल (Bronze Medal ) मिले हैं; दक्ष ने लिटिल स्टार गणित ओलम्यिपाड और ईवीएस ओलम्यिपाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 पूर्णांक में 100 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है; मेधावी व होनहार दक्ष की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और परिजन प्रसन्न हैं;
आयरिश क्राउन स्कूल (Iris Crown School) स्कूल के विद्यार्थी इन शैक्षणिक परीक्षाओं में भाग लेते हैं, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करते हैं।

यह प्रतियोगिता सिल्वरज़ोन फ़ाउंडेशन (SilverZone Foundation) ने 2025-26 ओलंपियाड के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें 14 देशों के 18 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। 4 फरवरी, 2026 को AI ओलंपियाड और 20 फरवरी, 2026 को हिंदी ओलंपियाड के परिणाम जारी हुए। ये परीक्षाएँ रटने के बजाय विश्लेषणात्मक कौशल और तर्कशक्ति (Reasoning) पर केंद्रित हैं।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य
छात्रों में तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक कौशल और समस्या-समाधान क्षमता को बढ़ाना।
भागीदारी: इसमें 14 देशों के लगभग 1.8 मिलियन (18 लाख) से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
परीक्षा स्तर: यह परीक्षा मुख्य रूप से तीन स्तरों (Level 1, 2, 3) में होती है।
