लखनऊ, 15 मार्च , गंगा ग्रीन होटल, ब्लंट स्क्वायर, लखनऊ में आज 15 मार्च 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में दयानंद इंटर कॉलेज ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow) की चार छात्राओं शिंजिनी मिश्रा, रागिनी शर्मा, कीर्ति मिश्रा और शिवानी को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, नियमित उपस्थिति, योग तथा विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow) द्वारा आयोजित विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कान्यकुब्जवाणी के संस्थापक डॉ. डी. एस. शुक्ला द्वारा इन छात्राओं को साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय ( Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) की एक जरूरतमंद महिला सदस्य, साध्या जोशी (अभिभाविका— तान्या जोशी) को उनके परिवार के पालन-पोषण में सहायता हेतु सिलाई मशीन भेंट की गई।

Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow News : इस पहल से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हुई हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस सराहनीय कार्य से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष और संतोष का वातावरण देखने को मिला।
