लखनऊ , 01 जून , प्रहर्ष फाऊंडेशन और चेतना साहित्य परिषद द्वारा संयुक्त रूप से 30 मई को गांधी भवन केसरबाग लखनऊ में कवि सम्मेलन एवं हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज ( Hanuman Prasad Rastogi Girls Inter College ) की 2021 से लेकर 2026 तक विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को मेडल पहनकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीन अभिभावक भी सम्मानित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर आरपी मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रहे जबकि विशिष्ट अतिथि टी.पी. हवेलिया एवं राम कृष्ण यादव रहे .
इस भव्य कार्यक्रम आमंत्रित कविगण- पद्मश्री डा. सुनील जोगी, संजय शौक डा. आदित्य जैन, प्रमोद द्विवेदी, सुश्री अंशु “प्रिया” दुबे एवं आलोक रंजन मिश्र रहे, कार्यक्रम के आयोजक मंडल/कार्यकारिणी सदस्य- डा. सुमन दुबे- प्रबंधक, विपिन शर्मा- पत्रकार, शिव भजन ‘कमलेश’- अध्यक्ष, चेतना साहित्य परिषद, सुश्री सुधा गुप्ता- महामंत्री , डा. अपर्णा त्रिपाठी, श्रीमती रेनू वर्मा, डा. मीता श्रीवास्तव, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती आरती वर्मा, एवं श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव।

Hanuman Prasad Rastogi Girls Inter College : कार्यक्रम की आयोजक हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रवक्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डा. सुमन दुबे के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, संरक्षण समिति के संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ल, समन्वय समिति के संयोजक एवं हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री महेश चंद व आय-व्यय निरीक्षकआलोक पाठक सम्मिलित हुए।
यह भी पढ़ें
