लखनऊ, 31 मई , शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश में आज रविवार को बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं. इनमें BSA, DIOS , DDR , JD से लेकर इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य तक प्रभावित हुए हैं.

लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय को DDR अयोध्या मंडल बनाया गया है, साथ ही उन्हें प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल नियुक्त किया गया है . लखनऊ के नए जिला विद्यालय शिक्षक के रूप में देवेंद्र कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है , इसी प्रकार लखनऊ की DDR रेखा दिवाकर को अपर सचिव क्षेत्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय बरेली नियुक्त किया गया है . इस फेर बदल में पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है. इनमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडली उप शिक्षा निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पद है,
लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय के प्रमोशन के बाद ही से इनके ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अब जाकर ट्रांसफर हो पाया है .अपर शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर रखा गया है. इसी प्रकार बाराबंकी, अंबेडकरनगर समेत 26 जिलों में डीआईओएस व प्रभारी डीआईओएस की नई तैनाती की है। अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीआईओएस मुरादाबाद देवेंद्र कुमार पांडेय को डीआईओएस लखनऊ, अमिता सिंह डायट उप प्राचार्य उन्नाव को डीआईओएस बाराबंकी, कौस्तुभ कुमार सिंह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या को डीआईओएस अंबेडकरनगर बनाया गया है। डीआईओएस बाराबंकी रहे ओम प्रकाश त्रिपाठी को उप शिक्षा निदेशक संस्कृत शिक्षा परिषद, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल को इसी पद पर माध्यमिक में भेजा गया है।
उप निदेशक संस्कृत शिक्षा परिषद शिवलाल को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद, मनोज कुमार द्विवेदी प्रथम को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर नगर, उप शिक्षा निदेशक शिविर राजेश कुमार आर्या को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ और राकेश कुमार को प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा बनाया गया है।
प्राचार्य डायट अयोध्या धर्मेंद्र कुमार श्रीमाली को इसी पद पर सीतापुर भेजा गया है। राज्य शिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभाग ने समूह क के एक दर्जन अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
