लखनऊ 31 मई, अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उड़ीसा में आयोजित की गयी . संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं. इसमें तय किया गया है कि घन श्याम शाही पूर्वी यूपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे और इनका केंद्र लखनऊ रहेगा . इसी प्रकार अबिलाश काशी को अवध प्रांत का प्रांत संगठन मंत्री तथा ज्ञानेंद्र को अवध प्रांत का प्रांत सह-संगठन मंत्री बनाया गया है. अवध प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी को सविष्कार का अखिल भारतीय प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है , इसी प्रकार अजय प्रताप शुक्ला को अभाविप के आयाम “खेलो भारत” के अखिल भारतीय प्रमुख (केंद्र ग्वालियर) के दायित्व मिला है ।
इनमें मनीष रा को पुनः कानपुर प्रांत का प्रांत संगठन मंत्री का दयित्व दिया गया है. तरुण बाजपेयी को पुनः प्रांत सह संगठन मंत्री कानपुर बनाया गया है. इसी प्रकार पुनीत कुमार अग्रवाल को पुनः गोरक्ष प्रांत का प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया है . आकाश गौड़ को काशी प्रांत का प्रांत संगठन मंत्री बनाया गया है. अब तक बस्ती_विभाग के विभाग संगठन मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं।
