
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) ने एक बड़ा फैसला किया है। यह निर्णय यूनिवर्सिटी की विद्यापरिषद की स्थाई समिति की बैठक 14 सितंबर, 2021 में Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) की कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी पॉलिसी को अंगीकृत किया गया है। सक्षम अधिकारी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी के अंतर्गत संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के निरीक्षण हेतु समिति का गठन किया गया है जो इस प्रकार है-
- प्रो. जी.के. पात्रा संयोजक
- डॉ. भुवना वेंटकरामन सदस्य
- डॉ. बी.डी. मिश्रा सदस्य
- डॉ. के.पी. नामदेव सदस्य
- डॉ. जे.पी. जायसवाल सदस्य
- डॉ. पकंज गुप्ता सदस्य
- डॉ. संतोष सोनी सदस्य
- श्री अरुण कोहद बाह्य सदस्य
सेमेस्टर परीक्षा के 15 परिणाम घोषित
Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के गोपनीय विभाग द्वारा सेमेस्टर परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है जो इस प्रकार हैं-
गणितीय एंव संगणकीय विद्यापीठ- एमएससी कंप्यूटर साइंस दूसरा सेमेस्टर, एमएससी गणित दूसरा सेमेस्टर।
सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ- बीएसडब्ल्यू दूसरा सेमेस्टर, एमए इतिहास दूसरा सेमेस्टर
कला विद्यापीठ- बीए जेएमसी दूसरा सेमेस्टर, एमजेएमसी दूसरा सेमेस्टर, एमए हिंदी दूसरा सेमेस्टर।
प्राकृतिक संसाधन विद्यापीठ-बी.फामाज़् (ओल्ड) छठा सेमसेटर, डी. फामाज़् प्रथम वर्ष (एटीकेटी)।
जीव विज्ञान विद्यापीठ-एमएससी बॉटनी दूसरा सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी दूसरा सेमेस्टर।
शिक्षा विद्यापीठ- बीपीएड दूसरा सेमेस्टर, एमपीएड दूसरा सेमेस्टर, बीएड (एचआई) दूसरा सेमेस्टर एवं बीएड (एलडी) दूसरा सेमेस्टर।
दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को कुल 15 परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई।
