
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि संस्थान उसके विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के निस्वार्थ समर्पण से महान बनता है। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पास देश-दुनिया के श्रेष्ठतम विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हैं। हमें उन संसाधनों का उपयोग करते हुए अपनी ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ दिशा देना है।
प्रोफेसर चक्रवाल Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के प्रशासनिक भवन में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि इमारत तभी बुलंद बनती है जबकि उसकी नींव मजबूत है। Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) विद्यार्थियों के साथ उनके परिवार और समाज के हितों की रक्षा करता है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की छवि को समाज तक पहुंचाते हैं ऐसे में उनके सर्वांगीण हितों को प्रथामिकता दी जानी चाहिए।
अंत में Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) के कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, निदेशक आईक्यूएसी, वित्ताधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विकास, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य कुलानुशासक, मुख्य छात्रावास अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
