लखनऊ , 21 मार्च , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आपसी प्रेम सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक ईद -उल- फितर ( Eid-ul-Fitr 2026) की लोगों को दिली मुबारकबाद दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने इस प्रेम और भाईचारे के त्योहार को एक दूसरे के गले लग कर समाज और देश की अखंड ता को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
शिक्षक नेताओ ने शिक्षकों के नाम जारी एक अपील मे भावी युवा पीढ़ी मे जाति, धर्म से उपर उठ कर राष्ट्र प्रेम व अखंड राष्ट्र निर्माण में सदैव पाठ पढ़ाने का आह्वान किया है।
