लखनऊ, 21मार्च , लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ (LUSU ) के पूर्व अध्यक्ष और जेपी आन्दोलन के योद्धा स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 23 मार्च 2026 सोमवार को सुबह 10 बजे सहकारिता भवन सभागार उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड विधानसभा मार्ग बापू भवन के सामने लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है .
राजनीतिक विचारक एवं जेपी आंदोलन के योद्धा सत्यदेव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं और हमेशा लोकतांत्रिक हितों की लड़ाई लड़ी. छात्र और युवाओं के अधिकार और उनका आंदोलन के लिए हमेशा से सत्यदेव त्रिपाठी संरक्षक की भूमिका में रहे हैं. लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उनके उपस्थित सदैव बनी रहती थी और वह मार्गदर्शन करते थे .
लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ (LUSU ) के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू ने बताया कि वे दुखद निधन से थोड़े दिन पहले ही वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हम सबको मार्गदर्शन देते हुए छात्र संघ की बहाली का आवाहन किया था. सहकारिता भवन में 23 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी भाग लेंगे बल्कि विभिन्न सामाजिक, लोकतांत्रिक और जन अधिकार संगठनों से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे . उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में उनके जेपी आंदोलन के साथी भी आयेंगे .
