लखनऊ | जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ ने अब शिक्षण कार्य करने के बाद दोपहर एक बजे के बाद जनगणना करने संबंधी आदेश को के बाद 23 नवम्बर को एक नया आदेश जारी किया है | इस आदेश के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद शिक्षक जनगणना कार्य के लिए मुक्त किए जाएंगे, जबकि पहले 19 नवंबर के आदेश में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य थी और 1:00 बजे के बाद ही जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों को मुक्त करना था| एक माह के भीतर ही तीन आदेश जारी किये जा चुके हैं |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहला आदेश

जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के 19 नवंबर के आदेश के खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने नाराजगी जताई थी और जिला विद्यालय निरीक्षक को चेतावनी दी थी कि यदि आदेश रद्द नहीं किया गया तो 27 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव किया जाएगा . घेराव होता इसके पहले ही 23 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडे ने एक नया आदेश जारी किया | 19 नवंबर के आदेश में किसी प्रकार का संशोधन दिया बदलाव नहीं किया गया है और नहीं उसे रद्द किया गया है, 23 नवंबर को आदेश जारी किया गया है | इस आदेश में उन्होंने कहा है कि गृह परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण पढ़ाई महत्वपूर्ण है और पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद शिक्षक जनगणना कार्य के लिए मुक्त किये जा सकते हैं |

आदेश में ना तो समय का जिक्र किया गया है और न ही शिक्षकों की उपस्थिति के बाबत कुछ कहा गया है इतना ही नहीं पाठ्यक्रम पूरा करने के पूरा करने की समय सीमा | ऐसे में महत्वपूर्ण सवाल यह है कि पाठ्यक्रम पूरा हो गया है या नहीं ? यह कौन तय करेगा ? आमतौर पर यह कार्य शिक्षक प्रधानाचार्य ही तय करते हैं |
दूसरा आदेश

अब जबकि जनगणना कार्य में ड्यूटी के सवाल पर प्रधानाचार्य परिषद और माध्यमिक शिक्षक संघ आमने-सामने आ गए हैं तो यह आदेश भी विवाद बढ़ा सकता है |

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने तो यह भी चेतावनी दे दी थी कि अब वह भ्रष्ट और अवैध वसूली में लिप्त प्रधानाचार्य के खिलाफ आंदोलन करेंगे ऐसे में माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) व प्रधानाचार्य परिषद आमने-सामने होने से जिला विद्यालय परीक्षा की स्थिति कमजोर जैसी है | एक तरफ प्रधानाचार्य परिषद और दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ में दोनों संगठन अपनी अपनी तरह मजबूत है , ऐसे में जिला विद्यालय शिक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय की जिम्मेदारी है कि वे दोनों में तालमेल और संबंध में बनाते हुए जनगणना कार्य को बिना प्रभावित किये शिक्षण कार्य को पूरा करायें ताकि विद्यार्थियों का भी नुकसान न हो |
तीसरा आदेश

