लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में बाबा श्री विश्वनाथ और माँ गंगा से सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और आरोग्यता की प्रार्थना की है। आज 24 नवंबर 2026 को काशी में देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है, जहां घाटों और कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाने की तैयारी है।
उन्होंने भारत की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना व लोक-आस्था के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ की समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा… माँ गंगा एवं भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रकाश का यह पुण्य पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, यही प्रार्थना है।
