लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 23 नवंबर 2026 को X पर आधिकारिक पोस्ट में जानकारी दी है कि अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हो रही सीधी रेल सेवा (सरयू-कमला एक्सप्रेस) के ऐतिहासिक शुभारंभ होगा |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस रेल सेवा से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ:
सांस्कृतिक और कूटनीतिक महत्व. रामायण सर्किट के तहत शुरू की गई यह पहल भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी प्रथम) नीति और ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प को दर्शाती है। इससे दोनों देशों के
शुभारंभ और नेतृत्व. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) शाह नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे।
यात्रा और दूरी. ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ नामक यह साप्ताहिक ट्रेन अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी। इससे यात्रियों को सीमा पर ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
