- STEM लैब के माध्यम से छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित की व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने की पहल
लखनऊ | छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) की व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से KHUSHII NGO द्वारा 20 नवंबर 2026 को करामात हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद रोड, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls Inter College Lucknow ) में STEM लैब उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। STEM लैब छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक की बारीकियों से अवगत कराने, कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक जीवन में लागू करने तथा प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से सीखने के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Karamat Husain Muslim Girls Inter College Lucknow : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गणमान्य सरकारी अधिकारियों के रूप में विष्णु कांत पांडेय (ASPD, उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा, माध्यमिक), संतोष मिश्रा (DC, समग्र शिक्षा, लखनऊ) एवं डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल (मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी) उपस्थित रहे। इसके पश्चात AECOM की ओर से शशांक कबरा एवं अभिषेक सैनी (Technical Director, AECOM) की उपस्थिति रही। KHUSHII की ओर से गीता भट्ट (डायरेक्टर – प्रोजेक्ट्स) एवं ऋचा बासन (रीजनल मैनेजर) उपस्थित रहीं। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर STEM लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उज़्मा सिद्दीकी भी उपस्थित रहीं।

campus samachar : इस अवसर पर KHUSHII NGO द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विज्ञान, गणित एवं तकनीक पर आधारित विभिन्न कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी के दौरान विष्णु कांत पांडेय (ASPD) ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों एवं उनके प्रोजेक्ट्स की सराहना की तथा उनके नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं के प्रोजेक्ट्स को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने की संभावनाओं के संबंध में भी प्रेरित किया तथा इसके लिए छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की PDF फाइल प्रस्तुत करने हेतु कहा, ताकि उनके कार्यों को राज्य स्तर पर आगे प्रस्तुत किया जा सके।
Lucknow News : विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रथम स्थान कक्षा 10-B की ईशा शुक्ला ने Working Model of Polygon प्रस्तुत कर प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा 10-C की बुशरा एवं उनकी टीम ने Working Model of Human Eye के लिए प्राप्त किया। तृतीय स्थान कक्षा 9-B की शाना बानो ने Working Model of Algebraic Formula प्रस्तुत कर प्राप्त किया।
इस अवसर पर KHUSHII की ओर से राघवेंद्र प्रताप सिंह (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, लखनऊ), रोशनी उपाध्याय (STEM ट्रेनर), कृतिका जख्मोला (STEM ट्रेनर), अजरा बानो (STEM ट्रेनर) एवं अमिता सिंह (STEM ट्रेनर) सहित KHUSHII के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

STEM का अर्थ Science (विज्ञान), Technology (प्रौद्योगिकी), Engineering (इंजीनियरिंग) एवं Mathematics (गणित) है। STEM शिक्षा छात्रों के कौशल को विकसित करने और इन विषयों को आपस में जोड़कर उन्हें भविष्य के करियर तथा वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। STEM लैब का उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित विषयों में व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करने के साथ समस्या समाधान, रचनात्मक एवं आलोचनात्मक सोच, तकनीकी कौशल, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है।
KHUSHII NGO द्वारा AECOM के सहयोग से संचालित STEM पहल लखनऊ जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित की व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत करामात हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज के साथ-साथ ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चारबाग; नवयुग कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शमीना में भी STEM लैब एवं STEM शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से लखनऊ जनपद के इन विद्यालयों में कुल 5,010 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
STEM लैब छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें स्वयं प्रयोग करने, प्रश्न पूछने, नए विचार विकसित करने तथा तकनीकी कौशल सीखने का अवसर प्रदान करेगी। इस प्रकार की प्रयोगात्मक शिक्षा छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की शैक्षिक एवं व्यावसायिक संभावनाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
STEM लैब का यह उद्घाटन छात्राओं के लिए सीखने के नए अवसरों की शुरुआत है, जो उन्हें अपनी कल्पनाओं को साकार करने, नई खोज करने और भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
यह भी पढ़ें :
