लखनऊ। सूबे के गैर सरकारी स्कूल/ कॉलेजों में आ सन्न बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे शिक्षक एवं छात्र पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। वर्तमान समय में शिक्ष कों से पठन पाठन को दर किनार कर उनसे गैरशैक्षिक कार्य कराये जाने पर विवस किया जा रहा है। इस रवैये पर उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी ने इस मामले की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है। सूबे की सरकार द्वारा इस समय में जब बोर्ड की हाई स्कूल/ इंटर परीक्षाओं में आगामी पंच फरवरी से २४ फरवरी तक आयोजित होनी है। प्रयो गिक एवं प्री बोर्ड परीक्षा ये इस प्रकार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अब शिक्षा अधिका रियों द्वारा चार घंटे शिक्षण कार्य करने के बाद उन्हें घर घर जाकर जनगणना कार्य करने के लिए भेजे जाने का जारी किये गए आदेश को तुगलकी फरमान की संज्ञा दी है।
campussamachar.com : शिक्षक नेताओं ने तत्काल जारी ऐसे आदेश निरस्त कर शैक्षिक कार्यो मे किया जा रहा अवरोध समाप्त कर बोर्ड परीक्षा बाद शिक्षा से इतर अन्य कार्यो को कराये जाने की पुरजोर मांग की है।
यह भी पढ़ें :
