नई दिल्ली , 21 जुलाई , नई दिल्ली में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन धरना चल ही रहा है कि इस बीच कांग्रेस नेतृत्व ने भी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया . हालांकि थोड़ी देर बाद ही भारी पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटा दिया और बड़े नेताओं को हिरासत में लिया.
इस बीच देर रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक और सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है . उन्होंने सोशल मीडिया में एक्स पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी छात्रों के सहारे राजनीति कर रहे हैं और अपनी राजनीति चमका रहे हैं उन्होंने नीट पर अपनी सरकार के पक्ष को भी मजबूती से रखा, पढ़िए सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान ने क्या लिखा ?
धर्मेंद्र प्रधान के सोशल मीडिया पोस्ट होते ही लोग उनसे तरह-तरह से सवाल जवाब कर रहे हैं. कुछ लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के पोस्ट का समर्थन किया तो कुछ लोगों ने कहा कि पहले त्यागपत्र दीजिए फिर सफाई पेश कीजिए , बड़ी संख्या में लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान की पोस्ट को लाइक किया और किसी ने पक्ष में तो किसी ने विपक्ष में कमेंट भी किया,
