लखनऊ । डीएवी शिक्षण समूह के लगभग 54 वर्षों तक एक कुशल प्रबंधन के दायित्वों का निर्वहन कर चुके मनमोहन तिवारी की प्रथम पुण्य तिथि पर समूह के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मियों ने डी ए वी पी जी के विधि संकाय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भाव भीनी विनम्र हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षण समूह के प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन कर रहे प्रशासक डॉ ललित कुमार श्रीवास्तव ने स्व श्रद्धेय तिवारी जी को अदम्य साहसी, और विनम्रता की प्रति मूर्ति बताया। उन्हें एक कर्म योगी की संज्ञा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजय मिश्र एवं संचालन नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश त्रिपाठी ने परम श्रद्धेय स्मृति शेष तिवारी जी के कृतित्व एवं व्यक्तितत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधि संकाय के प्राचार्य प्रो डॉ आनंद ने महाविद्यालय की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनो को साकार करने के लिए लोगो का आह्वान किया।आज के इस कार्यक्रम में डी ए वी डिग्री, इंटर, बालिका, सहित सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्रद्धेय तिवारी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में डॉ अरविंद बहादुर सिंह, प्रो प्रीति सक्सेना, निलिमा चौधरी, मंजरी श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल विंदु कुमार सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, राजेश सिंह, नवनीत एवं धीरेंद्र दुबे ने अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
