गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया गांव में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को एक बेहतर और नशा-मुक्त भविष्य बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा अब नशा माफिया के खिलाफ अभियान तेज होगा |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे. थे | उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री लगातार दसवीं बार वनटांगियों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा कीं. इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का भी सौगात दी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशा और जुआ जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि नशा परिवारों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में माफिया को संरक्षण मिलता था, जबकि उनकी सरकार में अपराधियों और माफिया पर लगातार कार्रवाई की गई है। यह बयान उन्होंने वनटांगिया गांव में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के दौरान दिया, जहां उन्होंने युवाओं को एक बेहतर और नशा-मुक्त भविष्य बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की विरासत और विकास के प्रवाह को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं. अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने इन वालों को यह मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा अगर ऐसे ही चलती रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी.
