
- रणनीति बनाने आज बिलासपुर के कोन्हेर गार्डेन में मीटिंग आयोजित की गई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 6 फरवरी 2023 से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा करना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है । इसलिए फेडरेशन शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। आज बिलासपुर में इस संबंध में प्दधिकारियों की एक मीटिंग भी हुई । गौरतलब है कि 6 फरवरी से बिल्हा विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षक प्रधान पाठक चौथे दिवस मुख्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं।
Chhattisgarh teachers strike : आज इस संबंध में जिला पदाधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया किया गया कि प्रांतीय निर्देशानुसार जो शेड्यूलर 11 फरवरी के परिपेक्ष में आंदोलन तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया उसी संदर्भ में आकस्मिक बैठक कोन्हेर गार्डन में आज शाम 7:30 बजे आयोजित की गई है, इसमें सभी ब्लॉक पदाधिकारी, प्रधान पाठक एवं आम सहायक शिक्षक साथी भी बुलाए गए हैं
