
वक्ताओं द्वारा ओजस्वी क्रांतिकारी भाषण,कवितायें एवं प्रेरणागीत प्रस्तुत कर रायपुर कूच करने हेतु जागृत किया गया।
भिलाई,दुर्ग । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय इकाई द्वारा सहायक शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित जायज मांग वेतन विसंगति के सुधार के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवे दिन दिनाँक 10/02/23 शुक्रवार को धरना स्थल हिंदी भवन के सामने दुर्ग में दुर्ग ब्लाक की कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष युवराज बेलचंदन व जिला अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन के मार्गदर्शन में गीता पाठ शिक्षक एवं पुरोहित सुनील कुमार शर्मा द्वारा गीता पाठ किया गया।जिसके प्रेरक अध्यायों से शिक्षकों ने छात्रों से न्याय करने और शासन के अन्याय के विरोध करने के विषय को समझा।और अपने धर्म मार्ग अर्थात शालाओं में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने एवं कर्म मार्ग अर्थात अपने अधिकारों के लिये शासन से अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ कर लेने की ली शपथ ली। वक्ताओं द्वारा ओजस्वी क्रांतिकारी भाषण,कवितायें एवं प्रेरणागीत प्रस्तुत कर रायपुर कूच करने हेतु जागृत किया गया।
Chhattisgarh teachers strike : हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।धरना स्थल में उपस्थित शिक्षकों को प्रांतीय रणनीति के आधार पर कल 11 फरवरी को रायपुर में होने वाली न्याययात्रा और सी एम हाउस घेराव की योजना को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की गई।एवं अलग अलग दिशाओं से रायपुर पहुंचने की रणनीति तैयार की इस दौरान पांच अलग-अलग संभागों के शिक्षक पांच अलग-अलग दिशाओं से कूच करेंगे।जिसके अंतर्गत मुख्य राजधानी रायपुर के शिक्षक तेलीबांधा से मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ेंगे,वही सरगुजा, बस्तर, दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षक व प्रधान पाठक अलग-अलग दिशाओं से रायपुर कूच करेंगे।जिससे आंदोलन और उग्र हो सके।

campus news :इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन व ब्लाक अध्यक्ष युवराज बेलचंदन के साथ धरना स्थल पर मिलेश्वर देशमुख,देवेंद्र निषाद,रुस्तम सिंह,विजय डहरिया,सुमन प्रधान,जागेश्वरी वर्मा,उत्तरा वर्मा,नम्रता रावत,जितेंद्र सिंह तोमर,कामता साहू,हेमनाथ गोआर्य,अविनाश अवस्थी,ममता ठाकुर, रवि भट्ट आदि शिक्षक उपस्थित थे।
