

- जयंत सिंह क्षत्रिय एक शिक्षक ही नहीं अपितु राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण भी प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर्स भी रह चुके है तथा इंग्लिश लैंग्वेज लर्निंग क्लब के राज्य स्तरीय समन्वयक के रूप में अनुसूचित क्षेत्र के शालाओं में अंग्रेजी विषय पर लगातार कार्य किया है जिसमें बस्तर संभाग के प्राथमिक माध्यमिक हाई हॉयर सेकेंडरी शालाओं में अंग्रेजी क्लब की स्थापना भी किए थे।
जांजगीर चाम्पा , 06 सितम्बर , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा जांजगीर चांपा के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार योजना हेतु उत्कृष्ट पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक 5 सितंबर को जिला पंचायत ऑडिटोरियम में जिला जांजगीर चम्पा कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और महान दर्शनशास्त्री सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर उनके जन्म दिवस को शिक्षकों को समर्पित कर पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है ।इसी क्रम में छ ग शासन के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिला प्रशासन के द्वारा शासकीय शिक्षकों को ज्ञानदीप और शिक्षा दूत सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान पाठक को सम्मानित किया जाता है।श्री जयंत सिंह क्षत्रिय एक शिक्षक ही नहीं अपितु राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण भी प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर्स भी रह चुके है तथा इंग्लिश लैंग्वेज लर्निंग क्लब के राज्य स्तरीय समन्वयक के रूप में अनुसूचित क्षेत्र के शालाओं में अंग्रेजी विषय पर लगातार कार्य किया है जिसमें बस्तर संभाग के प्राथमिक माध्यमिक हाई हॉयर सेकेंडरी शालाओं में अंग्रेजी क्लब की स्थापना भी किए थे।

हाल ही में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित शिक्षक कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला में बाल संसद का भी गठन कर शालाओं के छात्र छात्राओं की क्षमता विकास अंतर्गत शोध का कार्य भी किया था जिसमें उन्होंने अपनी प्रस्तुति अपने शालाओं के छात्र छात्राओं के बाल संसद का गठन किया था जिसमें लोकतांत्रिक संवेदनाओं परंपरा के अनुसार छात्र छात्राओं के बीच चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराकर अपने शाला में बाल संसद का गठन कर सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया है।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जयंत सिंह क्षत्रिय को शाला प्रबंधन प्रभावी कार्य योजना सहित अध्यापन संबंधित विविध संकलन के साथ उत्कृष्ठ एवं प्रभावी अध्यापन व्यवस्था पर उत्कृष्ठ पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के रूप में शाल श्रीफल मेमोटो सहित सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व सासंद कमला देवी पाटले पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरि उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी भारद्वाज मंचस्थ अतिथि उपस्थित रहे।
trending video
