बिलासपुर , 11 जुलाई , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में आज व्यस्त कार्यक्रम रहा सबसे पहले योगा अभ्यास कराया गया योगाभ्यास करने से फायदे क्या क्या होता है इसके बारे में प्रधान पाठक शांति तिर्की ने अवगत कराया । शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी क्रांति सिंगरौल एवं प्रदीप कुमार मुखर्जी ने भक्ति गीत, गुरु वंदना एवं विद्यार्थियों के द्वारा सुंदर सुंदर गीत सुनाया।

उसके बाद विद्यार्थियों के बालकेबीनेट गठित पदाधिकारियों को शपथ ओमप्रकाश वर्मा जी ने दिलाया , शाला प्रबंधन विकास समिति का आज बैठक रखा गया था जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष अन्य पदाधिकारीयों का सर्वसम्मति से पारित कर सम्मानित किया गया एवं समिति के कर्तव्य के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके बाद आज के ज्ञान सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदीप कुमार मुखर्जी ओमप्रकाश वर्मा जी ने विद्यार्थियों को हमारे राज्य के राजकीय पशु, पक्षी के बारे में जानकारी दी गई पद्म विभूषण से नवाजा गया छत्तीसगढ़ के लोक साधिका कलाकार स्व डाक्टर तीजन बाई की जीवन परिचय एवं पंडवानी गायिका को स्मार्ट टीवी के माध्यम से महाभारत काल की भजन विद्यार्थियों को सुनाया एवं दिखाया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के महत्व को विद्यार्थियों रूबरू कराया गया।
आज का दिन हम सबके लिए अच्छा रहा , सभी शिक्षक साथियों ने मिलकर सभी कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके लिए प्रधान पाठक शांति तिर्की प्रदीप कुमार मुखर्जी अनिता बोरकर क्रांति सिंगरौल हमारे संकुल के समर्पित शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी के नेतृत्व में आज का बेगलेस डे शानदार रहा।
Trending Video
