बिलासपुर , 11 जुलाई , ज शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में शाला प्रबंध समिति का गठन किया गया सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों के द्वारा वंदना गान किया गया।
बैठक में उपस्थित पालको का तीलक लगाकर स्वागत किया गया पश्चात सभी के उपस्थित सदस्यों को शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने शाला प्रबंध समिति गठन एवं उनके कर्तव्य उद्देश्य को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई उपरांत उपस्थित सभी सदस्यगण आपस में चर्चा कर सर्वसम्मति से अमित राव मराठा जी को अध्यक्ष चांदनी कोरी को उपाध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी शिक्षा विद, सुनील कुमार यादव पंच, लीला धीवर मितानिन, पुष्पा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति तिर्की सचिव ओमप्रकाश वर्मा शिक्षक सविता यादव,क्षमा पांडेय, ममता धीवर,दीपक धीवर, प्रदीप साहू पद्मावती मरावी, राजकुमारी यादव सदस्य को सर्वसम्मति से बनाया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था प्रमुख के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी के द्वारा अध्यक्ष अमित राव मराठा जी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया पदाधिकारियों को शाला परिवार की ओर से एक एक पेन देकर सम्मानित किया। प्रदीप कुमार मुखर्जी अनिता बोरकर क्रांति सिंगरौल जी ने सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी । अंत में आभार व्यक्त प्रधान पाठक शांति तिर्की ने किया।

