
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर ने साथियों से की धरना में शामिल होने की अपील
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ बिलासपुर ने आंदोलन को तेज करने के लिए सभी प्रधान पाठकों, प्रभारी प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षक एलबी साथियों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। संघ के प्रांताध्यक्ष सीके महिलांगे ने बताया कि उन्होंने प्रदेश व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए अपने सभी प्रधानपाठकों, प्रभारी प्रधानपाठकों व शिक्षकों से विनम्र अपील की है कि वे प्रशासन का अन्याय न सहते हुए किसी भी परिस्थिति में स्कूल ना खोलें । महिलांगे ने बताया कि सभी साथी अनिवार्य रूप से नेहरू चौक बिलासपुर में 11 बजे से 4 बजे तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 80 संगठनों का समर्थन और सहयोग से 5 दिवसीय हड़ताल और महा धरना को सफल बनाने में सहयोग और उपस्थित जरूरी है।
प्रांताध्यक्ष महिलांगे ने बताया कि सभी के सहयोग से ही इस महा धरना को सफल बनाया जा सकता है। इसलिए संघ के सदस्यों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में नेहरू चौक बिलासपुर के पंडाल में उपस्थित होकर हड़ताल को सफल बनाएं और 34त्न महंगाई भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआर लेकर ही रहेंगे आप सबका सहयोग और समर्थन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में हड़ताल शत-प्रतिशत सफल है और कर्मचारियों की एकता अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक बार फिर साबित किया है कि अपने अधिकार को लेकर रहेंगे।
