Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- जनता अब बदलाव चाहती है, नौजवान रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और आम आदमी को महंगाई से राहत चाहिए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और आए दिन सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी मुद्दे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं रमाबाई चेतना संस्थान, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आज़ाद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक परेशानियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों को लेकर जवाब मांग रही है। जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन प्रदेश के आम नागरिकों के सामने आज अनेक चुनौतियां खड़ी हैं।
अनुराग आज़ाद ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रसोई का खर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। दूसरी ओर रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के मन में भविष्य को लेकर चिंता है। डिग्रियां हासिल करने के बाद भी यदि नौजवानों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर नहीं मिलते, तो यह व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़ा करता है।
अंत में अनुराग आज़ाद ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसा उत्तर प्रदेश बनाना है, जहां गरीब को सम्मान, नौजवान को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को उचित अधिकार और प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्राप्त हों। संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ही प्रदेश का वास्तविक विकास संभव है। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतंत्र में अंतिम फैसला हमेशा जनता की अदालत यानी मतदान से होता है।
यह भी पढ़ें :
