

- बी. एस. एन. वी. पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र के साथ-साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यगण नें समापन अवसर को अपने ज्ञान से संगोष्ठी को सुसज्जित कर दिया।
- राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक प्रो. ज्योति काला जी रही, जिन्होंने अपने अद्भुत ज्ञान और कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाया।
लखनऊ, 10 सितम्बर , बी. एस. एन. वी. पी. जी. कॉलेज में 09 सितम्बर 2025 को “महिला स्वास्थ्य और कल्याण : उभरती चिंताएं एवं चुनौतियाँ ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन का प्रारम्भ यथा समय प्रारम्भ हुआ, जहाँ पर दो सेशन संपन्न हुए, तीसरे सेशन के अंतर्गत विभिन्न विषय विशेषज्ञयों नें राष्ट्रीय संगोष्ठी को अपने ज्ञान से सुशोभित किया। वही चतुर्थ और अंतिम सेशन में शोध छात्र, पी.जी. और यू. जी. के छात्र-छात्राओं को पेपर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत दो श्रेणीयों में पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
प्रथम श्रेणी में जिन छात्र -छात्राओं के कंटेंट सर्वाश्रेष्ठ थे उनमे से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए उन्हें मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार दूसरे श्रेणी में जिन्होंने सर्वाश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण किया उनमे से भी श्रेष्ठ तीन छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर लुआक्टा सचिव प्रो. अंशु केडिया नें अपने अद्भुत उदबोधन से संगोष्ठी में चार-चाँद लगा दिया। वही बी. एस. एन. वी. पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र के साथ-साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यगण नें समापन अवसर को अपने ज्ञान से संगोष्ठी को सुसज्जित कर दिया। राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक प्रो. ज्योति काला जी रही, जिन्होंने अपने अद्भुत ज्ञान और कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाया।
