
- इस आंदोलन की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली सबसे अहम मुद्दा है.
- AIFUCTO आह्वान पर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ 13 सितंबर को वाराणसी में वृहद स्तर पर धरना का आयोजन कर रहा है.
लखनऊ, 10 सितंबर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ ( All India Federation of University & College Teachers’ Organisations- AIFUCTO ) के आह्वान पर देश भर में महाविद्यालयीन शिक्षक विभिन्न भागों को लेकर आंदोलनरत हैं . AIFUCTO आह्वान पर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ 13 सितंबर को वाराणसी में वृहद स्तर पर धरना का आयोजन कर रहा है. ( Federation of Uttar pradesh University College Teachers Association – FUPUCTA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह और महामंत्री प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह की ओर से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ की इकाइयों को इस बाबत दिशा निर्देश भेजे गए हैं . इस आंदोलन की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली सबसे अहम मुद्दा है.
प्रधान मंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में धरने को सफल बनाने के लिए कालेजों में व्यापक सम्पर्क अभियान चल रहा है . उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( FUPUCTA ) के आह्वान पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक संघ इस धरने को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं . पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह और महामंत्री शैलेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया है कि वे 13 सितंबर को वाराणसी पहुंचकर धरना में शामिल हो .FUPUCTA के संयुक्त मंत्री डॉक्टर गंगेश दीक्षित ने शिक्षकों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 सितंबर को सुबह 11:00 बजे धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में एक जुटता प्रदर्शित करें.

उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर न केवल प्रदेश के बल्कि देश के विभिन्न संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं . NMOPS और ATEWA जैसे संगठन की इस आंदोलन को धार देने में लगे भी हैं और अब तक कई बार करना प्रदर्शन कर चुके हैं.
