
- जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र के मुताबिक 11 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे निराला उद्यान उन्नाव में सभी शिक्षक एकत्रित होंगे और यहां से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा .
उन्नाव , 10 सितंबर, शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षक संगठन अपने-अपने स्तर से इस मुद्दे पर आगे आए हैं. शिक्षक संगठन इस प्रकरण पर केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने आंदोलन की घोषणा भी कर दी है . .
इसी क्रम में उन्नाव जनपद में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सरंक्षक राघवेन्द्र सिंह , जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र , सरल कुमार कोषाध्यक्ष और महामंत्री रामजन्म सिंह ने महामंत्री ने शिक्षकों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है. जिला अध्यक्ष और महामंत्री रामजन्म सिंह ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया है कि वह भले किसी संवर्ग, किसी श्रेणी के शिक्षक होंगे, अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आना चाहिए. जिला अध्यक्ष के मुताबिक 11 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे निराला उद्यान उन्नाव में सभी शिक्षक एकत्रित होंगे और यहां से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा .
ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित कर प्रेषित किया जाएगा . जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाने के लिए जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी और उसी क्रम में उनके निर्देशन में शिक्षक संगठन कार्य कर रहे हैं.
उन्नाव निवासी हैं शिक्षक … trending video
