

- स्विस सिस्टम पर आधारित सात चक्रों की इस प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें चार बालिका खिलाड़ी भी शामिल थीं।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रवी शंकर और रक्षित शेखर दोनों ने 6-6 अंक अर्जित किए।
लखनऊ , 26अप्रैल, campussamachar.com, बी०एस०एन०वी० पी०जी० कॉलेज ( Bsnv PG college lucknow,) द्वारा स्वर्गीय आर० के० शुक्ला की स्मृति में आयोजित पाँचवीं आर० के० शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेजिएट चेस चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ 24 अप्रैल को मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष हरिहर स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया गया।
स्विस सिस्टम पर आधारित सात चक्रों की इस प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें चार बालिका खिलाड़ी भी शामिल थीं।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रवी शंकर और रक्षित शेखर दोनों ने 6-6 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर रवी शंकर को विजेता और रक्षित शेखर को उपविजेता घोषित किया गया।

पवन बाथम ने तीसरा स्थान, शान तिवारी ने चौथा स्थान तथा शनि कुमार सोनी ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया। बी०एस०एन०वी० पी०जी० कॉलेज ( Bsnv PG college lucknow) के प्रशासन एवं कर्मचारियों का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा, विशेषकर प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र तथा आयोजन सचिव श्री कृष्ण चन्द्र चौरसिया के पूर्ण सहयोग से प्रतियोगिता निर्विघ्न संपन्न हो सकी। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 26 अप्रैल को बी०एस०एन०वी० पी०जी० कॉलेज ( Bsnv PG college lucknow) के अध्यक्ष टी० एन० मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया।
