

- इस विदाई समारोह में डॉ विजय शंकर, डॉक्टर अभिषेक उपाध्याय, सुमित मौलिखि, डॉक्टर सुभाष चंद्र, डॉक्टर अमृत गोंड, डॉ चिंकि गंगवार, डॉक्टर रीना परिहार के साथ-साथ विभाग के सभी सदस्य मौजूद थे ।
लखनऊ, 17 अप्रैल , campussamachar.com, बीएसएनवी पीजी कॉलेज लखनऊ ( Bsnv PG college lucknow ) के रसायन शास्त्र विभाग में एमएससी कोर्स के लिए संविदा पर रखी गई डॉक्टर रितु सांगवान का आज दिनांक 17 अप्रैल 2025 को विदाई समारोह विभाग द्वारा आयोजित किया गया । सूच्य है कि डॉक्टर रितु सांगवान ने बिहार में आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा को बहुत ही अच्छे नंबरों से पास करके इंटरव्यू में भी अच्छे नंबर लाकर दरभंगा विश्वविद्यालय में स्थायी नियुक्ति प्राप्त किया है ।
दरभंगा विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर रितु सांगवान की नियुक्ति समस्तीपुर के महाविद्यालय में की गई है । डॉ रितु सांगवान के अभी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर विभाग में विस्तार से चर्चा की गई, विभाग में एमएससी कोर्स को बहुत ही सुचारू रूप से चलवाने में आपके अतुलनीय योगदान को विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एन के अवस्थी ने प्रशंसा की । डॉक्टर रितु सांगवान के बारे में प्रोफेसर डी के गुप्ता, प्रोफेसर जी के मिश्रा, डॉ राजेश राम, डॉ ललित प्रकाश गुप्ता के साथ-साथ सभी ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।

Bsnv PG college lucknow : इस विदाई समारोह में डॉ विजय शंकर, डॉक्टर अभिषेक उपाध्याय, सुमित मौलिखि, डॉक्टर सुभाष चंद्र, डॉक्टर अमृत गोंड, डॉ चिंकि गंगवार, डॉक्टर रीना परिहार के साथ-साथ विभाग के सभी सदस्य मौजूद थे । सभी लोगों ने डॉक्टर रितु सांगवान के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना भी किया कि वह और उनका परिवार ऐसे ही उन्नति के राह पर चलते रहे।
