- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई नेताओं से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की |
लखनऊ, 27 जून, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित की गई नई प्रदेश टीम में प्रदेश मंत्री बनाए गए डॉ अनिल यादव ने आज लखनऊ में भाजपा महामंत्री ( संगठन ) धर्मपाल से सौजन्य भेंट कर मार्ग दर्शन प्राप्त किया , उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित कई नेताओं से भेंट कर संगठनात्मक चर्चा की | वहीँ उनके कालपी आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया .

उल्लेखनीय है कि प्रदेश मंत्री बनने से पहले डॉक्टर अनिल यादव कानपुर – बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद के रूप में कार्यरत थे वह विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री रहे हैं और विभिन्न संगठनों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है .

विद्यार्थी परिषद के बाद उनकी राजनीतिक यात्रा भारतीय जनता पार्टी से शुरू हुई और वह बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी का एक जाना पहचाना चेहरा है . डॉक्टर यादव की मिलन सारिता, कार्यकर्ताओं के लिए उनकी उपलब्धता , सब की समस्याएं सुनना , सुख-दुख में साथ रहना और संगठन को सर्वोपरि मानना, उनकी विश्वस्त कार्यक्रम प्रणाली से बुंदेलखंड में संगठन को महत्वपूर्ण विस्तार मिला है.

भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, अब वे बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में अधिक ऊर्जावान और जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए संगठन का विस्तार करने के लिए आज वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया है . आज उरई कालपी आगमन पर उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ स्पष्ट संकेत दे रही है कि कार्यकर्ताओं को ऐसा ही नेतृत्व मिलना चाहिए ताकि कार्यकर्ता अपनेपन के साथ जुड़ सकें.

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के लिए डॉक्टर अनिल यादव मुखर हैं . यही कारण है कि प्रदेश टीम की घोषणा के बाद से ही उनके जुझार तेवरों को लेकर न केवल बुंदेलखंड पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है क्योंकि उनके कार्य और स्वभाव को लंबे अरसे से जानते हैं,

