

- संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा के मार्गदर्शन, में शानदार बैठक व्यवस्था, प्रोजेक्टर व पेयजल, स्लपाहार की व्यवस्था के साथ उत्तर बिल्हा के शिक्षकों की उपस्थिति,व सहभागिता सराहनीय रहा .
- सुमन राजेन्द्र कौशिक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल ने आभार व्यक्त किया।
बिलासपुर , 27 मार्च 2025, campussamachar.com, यूथ एवं इको क्लब के तहत उत्तर बिल्हा के शिक्षकों को सेमरताल में प्रशिक्षण दिया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव एवं विकास खंड समन्वयक देवी चंद्राकर जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण उत्तर बिल्हा के माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिकाओ को दिया गया . मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती सुमन राजेंद्र कौशिक, रश्मि अगलावे , दुर्गेश देवांगन सर,चन्द्रभूषण साहू द्वारा प्रथम दिवस पोषण वाटिका को कैसे संचालित करें ,बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि के साथ जैविक तकनीक जैसे बीजामृत, जीवामृत तथा नीम अर्क के निर्माण व उपयोग की विधि बताई गई।

द्वितीय दिवस प्लास्टिक साक्षरता के अन्तर्गत प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, प्रकार व प्लास्टिक के विकल्प पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुति दी गई शिक्षकों द्वारा पेपर बैग,कैप व सामाग्री से जमीन मेला तैयार किया गया। इस तरह हमारा यह दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा के मार्गदर्शन, में शानदार बैठक व्यवस्था, प्रोजेक्टर व पेयजल, स्लपाहार की व्यवस्था के साथ उत्तर बिल्हा के शिक्षकों की उपस्थिति,व सहभागिता सराहनीय रहा . ईश्वर गहवई सर का गायन , किर्तन बंजारे , सुधा के शानदार प्रस्तुतीकरण से सफल रहा। संकुल सेमरताल की ओर से सभी मास्टर ट्रेनर्स श्रीफल एवं पेन देकर सम्मानित किया। आभार व्यक्त सुमन राजेन्द्र कौशिक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल ने किया।
