

- कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत अनिल कुमार वर्मा प्राचार्य शा उ मा वि सेमरताल ने बच्चों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दैनिक जीवन में विज्ञान का बड़ा महत्व है।
बिलासपुर/ सेमरताल , 17 सितम्बर , सेमरताल – बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज शा उ मा वि सेमरताल के चंदैनी गोंदा सभागार में पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की विकास खंड स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान की जटिलताओं को रोचक तरीके से समझाना और उनकी तार्किक क्षमता को बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा थे।
सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई ।तदपश्चात् संकुल प्रभारी एवं उपस्थित निर्णायक मंडल के सदस्य व्याख्याता सीमा ठाकुर, पद्ममा द्विवेदी, शैली यादव का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत अनिल कुमार वर्मा प्राचार्य शा उ मा वि सेमरताल ने बच्चों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दैनिक जीवन में विज्ञान का बड़ा महत्व है। विज्ञान के बिना जीवन असंभव है, चाहे कृषि कार्य का हो, चिकित्सा हो,संचार का क्षेत्र हो सभी में विज्ञान का ही योगदान है। मोबाइल से लेकर अंतरिक्ष तक विज्ञान से ही सफलता मिला है।

क्या बोले शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्विज प्रतियोगिता से छात्रों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच विकसित होता है। प्रश्नोत्तरी को मनोरंजक बनाते हुए छात्रों में सोच विकसित करना व सोच एवं समाधान कौशल को बढ़ावा देने के लिए ये प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है।
इसके उपरांत सीमा ठाकुर व्याख्याता ने उपस्थित छात्र छात्राओं से विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जिसमें किशन साहू कक्षा आठवीं शा पूर्व मा बालक शाला सेमरताल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। योगेन्द्र कुमार खांडेकर शा पूर्व मा शाला सेंवार ने काफी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुमीत कुमार सूर्यवंशी शा पूर्व मा शाला जलसों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संकुल नाम रोशन किया।
सभी विजेताओं को ट्राफी
सभी विजेताओं को ट्राफी प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा , शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा एवं शा उ मा वि सेमरताल के शिक्षक शिक्षिकाओं के हाथो से दिया गया।
आज के क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया मनोरंजक के साथ साथ ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता रहा ।बच्चे खुश नजर आए। आज के सफल आयोजन के लिए शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश क्विज प्रतियोगिता प्रभारी का व्यवस्था सराहनीय रहा। शा उ मा वि सेमरताल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाए सीमा ठाकुर, पद्ममा द्विवेदी, शैली यादव, ज्योति यादव, अदिति दुबे प्रदीप मुखर्जी, किर्तन बंजारे एवं मंजू कौशिक का भरपूर सहयोग रहा।
