

- इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में वेद प्रकाश साहू, श्रीमती आकांक्षा मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन यशवंत कुशवाहा व आभार मनोज कुमार यादव ने किया .
- इस कार्यक्रम के प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित की जटिलताओं को रोचक तरीके से समझाना और उनकी तार्किक क्षमता को बढ़ाना था।
बिलासपुर /चक्करभाटा, 16 अक्तूबर – बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RSA ) के तहत चकरभाठा के पीएमश्री सेजेस चकरभाठा में हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल विकासखंड स्तरीय गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित की जटिलताओं को रोचक तरीके से समझाना और उनकी तार्किक क्षमता को बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम के अतिथि श्री केशव वर्मा समन्वयक एवं प्राचार्य एच पी ओगर थे, जिन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणित न सिर्फ एक विषय है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग है और भविष्य की प्रगति के लिए यह बेहद ज़रूरी है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए निर्णायक मंडल में श्री राजेश कुमार भेदी प्राचार्य, डॉ भूपेंद्र धर दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार शामिल थीं। प्रतियोगिता का पूरा प्रबंधन और आयोजन राजेश कौशिक, सीएसी बालक चकरभाठा एवं मनोज कुमार यादव की देखरेख में हुआ। प्रश्नों का निर्माण सूरज सिंह तोमर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल शारदाऔर पारस साहू ने किया था, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि प्रश्न विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण और ज्ञानवर्धक हों।
इस प्रतियोगिता में पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के अनिकेत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के नमिता कौशिक को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरारी के आदित्य सोनवानी ने भी तृतीय स्थान हासिल किया।

इस कार्यक्रम में शामिल कौशल तिवारी ,अनिल शर्मा ,महेंद्र उपाध्याय, श्रीमती नीलिमा सोनी , श्रीमती सुधा पांडे , श्रीमती अदिति दुबे ,श्रीमती इंदु बाल खरेऔर शिक्षक शिक्षिकाएं व पालक शामिल रही | इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में वेद प्रकाश साहू, श्रीमती आकांक्षा मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन यशवंत कुशवाहा व आभार मनोज कुमार यादव ने किया |
