
- पूरे कार्यक्रम मे प्रधान पाठक श्री भरत लाल बघेल जी, श्रीमती संगीता कौशिक, बच्चों के साथ साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे.
बिलासपुर , 25 अप्रेल , ,campussamachar.com शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दगोरी संकुल – दगोरी, विकास खण्ड- बिल्हा, जिला – बिलासपुर के ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया . पर्यावरण रक्षा व जन जागरूकता पर आधारित भारत सरकार द्वारा आयोजित इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत व पृथ्वी दिवस के अवसर पर Healthy Life Style थीम पर बच्चों व ग्रामवासियों के साथ फ्लोरा QR टैगिँग का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ बनाते हुए पीपल पेड़ के बारे में व उसके महत्व को बताया गया.
साथ ही नोडल शिक्षक श्री आशीष कटकवार के द्वारा बच्चों व ग्रामवासियों को पेड़ पौधों की जानकारी एकत्र करने के लिए ChatGPT के बारे में और QR कोड बनाने के लिए QR कोड जनरेटर के बारे मे विशेष रूप से जानकारी दी गईं । बच्चों को बताया गया की इस कोड को सम्बंधित पेड़ की डगाल या तने पर लटकाना है फिर कोई भी स्मार्ट मोबाइल रखा व्यक्ति इसे स्कैन करके पेड़ की पूरी जानकारी, उसके औषधिय महत्व को देख सकता है… बच्चों को गूगल लेंस या QR कोड स्कैनर एप् के द्वारा जानकारी को देखने की विधि भी बताई गई।
यह भी पढ़ें : CG News : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक आंमत्रित
पूरे कार्यक्रम मे प्रधान पाठक श्री भरत लाल बघेल जी, श्रीमती संगीता कौशिक, बच्चों के साथ साथ ग्रामवासी भी उपस्थित थे.
