
- कार्यक्रम की शुरुआत विघा की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। विघालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने मंच में विराजमान अभ्यागतों का स्वागत किया।
बिलासपुर, 26 जून, campus samachar.com, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरताल में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय, अति विशिष्ट अभ्यागत मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, विशिष्ट अभ्यागत संजीत पान्डेय, सतीश धीवर, गौरीशंकर साहू, सरजु साहू , च्यवन सूर्यवंशी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विघा की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। विघालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने मंच में विराजमान अभ्यागतों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों, सरपंच और शिक्षकों ने कक्षा नवमी के नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। बच्चों को निशुल्क किताब भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पान्डेय ने मधुर गीत गाकर बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
प्राचार्य अनिल वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। उन्होंने आगे शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि शिक्षा हम सबको सम्मान से जीने के लिए ब्रह्मास्त्र है। यह हमें अपने अधिकार, देश के प्रति कर्तव्य का बोध कराती है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए अवसर की समानता देती है। इसलिए सभी विघार्थी पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रबंधन समिति के सदस्य व वेलनेस एक्सपर्ट सतीश धीवर ने संतुलित आहार, व्यायाम को जीवन के लिए जरूरी कदम बताया। सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का एक ही सूत्र है, वह है मेहनत।
शाला प्रवेशोत्सव का संचालन व्याख्याता सीमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, व्याख्याता आर सी रात्रे, जागेश्वरी पांडेय, प्रधान पाठक शांति तिर्की, व्याख्याता शैली यादव, वर्षा भट्ट, रुपाली श्रीवास्तव, अभिलाषा मिश्रा, चंदन सारखेल, पद्मा द्विवेदी, अदिति दुबे, ज्योति साहू , ग्रंथपाल टी आर लहरें मौजूद रहे। प्रवेशोत्सव को सफल बनाने में आर जी भास्कर, सुखनंदन यादव, रामकृष्ण साहू, देवशरण भार्गव, बलराम भार्गव का विशेष सहयोग मिला।
#Bilaspur का ये #VIDEO जरुर देखें :
