
प्रतियोगिता के समापन पर, सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बिलासपुर , 01 सितम्बर , छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के दिशानिर्देशों के तहत आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा शिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा तैयार की गई थी, जबकि संचालन का दायित्व नीलम सूर्यवंशी ने संभाला।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पुनीराम साहू और श्वेता केशरी शामिल थे, जिन्होंने निष्पक्षता के साथ परिणामों का निर्धारण किया। पूछे गए जो प्रश्न जैसे – छात्रों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इनमें कुछ प्रमुख प्रश्न थे – राष्ट्रीय शिक्षा नीति कब लागू हुई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संरचना क्या है?, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कुल कितने अध्याय हैं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की 5+3+3+4 संरचना में ‘5’ का क्या तात्पर्य है? इन प्रश्नों के साथ-साथ, छात्रों से कुछ समसामयिक विषयों पर भी सवाल किए गए, ताकि उनका सामान्य ज्ञान भी परखा जा सके।
प्रतियोगिता के समापन पर, सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम केशव वर्मा, संकुल शैक्षिक समन्वयक, कन्या बिल्हा , श्री साधराम मरकाम प्रधान पाठक के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने छात्रों को न केवल शिक्षा नीति के बारे में जागरूक किया बल्कि उन्हें एक मंच भी प्रदान किया।
इस छात्रा का video क्यों हो रहा viral
