Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ . भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ (Bhaorao Devras Seva Nyas) विगत 31 वर्षों से “पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान” से साहित्यकारों को अखिल भारत स्तर पर चयन कर सम्मानित करता आया है। इसी क्रम में इस वर्ष भी युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।
Bhaorao Devras Seva Nyas: इच्छुक साहित्यकार अपनी प्रकाशित मौलिक पुस्तकों की चार प्रतियाँ तथा जीवनवृत्त आयु प्रमाण-पत्र के साथ भेजें। रचनाकार की आयु 31 अगस्त 2026 को 40 वर्ष से अधिक न हो। पुरस्कार के लिए जिन विधाओं में मौलिक रचनायें पुस्तक के रूप में प्रकाशित हो चुकी हों वो इस प्रकार हैं-काव्य, कथा-साहित्य, बाल-साहित्य, पत्रकारिता (इन चारों भाषाओं की विधा हिंदी) एवं संस्कृत भाषा में किसी विधा में लिखित ग्रन्थ हेतु एक पुरस्कार है। साथ ही हिन्दी से इतर भारतीय भाषा के क्रम में “लद्दाखी भाषा” में रचना करने वाले एक साहित्यकार को पुरस्कृत किया जायेगा।
(प्रो. विजय कुमार कर्ण संयोजक, चयन समिति, पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने बताया चयनित प्रत्येक विधा में एक-एक साहित्यकारों को (कुल छह) पुरस्कार स्वरूप सरस्वती प्रतिमा, अंग वस्त्र एवं रु. पच्चीस हजार 25,000 की धनराशि प्रदान की जायेगी।
लेखक अपनी कृति पुस्तक, जीवनवृत्त, आयु प्रमाणपत्र के साथ 15 नवम्बर 2026 तक निम्न पते पर भेजें-
संयोजक, चयन समिति,
पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान
भाऊराव देवरस सेवा न्यास
C-91, निराला नगर, लखनऊ-226020
भवदीय,
