

- मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रतिनिधि (ब्लॉक प्रमुख) शिवम् जायसवाल ने कहा कि , वृद्ध समाज के मुखिया व अभिभावक होते हैं इनसे संवाद और समन्वय बनाकर ही हम परिवार तथा समाज को मजबूत व सशक्त बनाए रख सकते हैं।
बहराइच 1 अक्टूबर , वृद्ध जन दिवस ( International Day of Older Persons 2025) के अवसर पर (नगरौर आश्रम चितौरा) में आज वृद्धा आश्रम संचालक व समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों को वस्त्र , जीवनोपयोगी वस्तुएं व स्वास्थ्य किट देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा महिला शसक्तीकरण विषयक चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से वृद्धों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं ओषधियां उपलब्ध करवाई गईं।
महामना मालवीय मिशन की ओर से नशामुक्त , निरोगी समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आज वृद्धा आश्रम (नगरौर चितौरा) में आयोजित वृद्ध सम्मान दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रतिनिधि (ब्लॉक प्रमुख) शिवम् जायसवाल ने कहा कि , वृद्ध समाज के मुखिया व अभिभावक होते हैं इनसे संवाद और समन्वय बनाकर ही हम परिवार तथा समाज को मजबूत व सशक्त बनाए रख सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने नशा को समाज के लिए घातक बताते हुए वृद्ध जनों से नशा से दूर रहकर अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जन जागरण अभियान में सहभागिता का आवाहन किया। समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि, सरकार की ओर से संचालित वृद्धा आश्रम में मौजूद वृद्ध जनों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण हो रहा है वृद्धावस्था पेंशन तथा आयुष्मान कार्ड भी अभियान चला कर उपलब्ध कराया जा रहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ० पारितोश तिवारी ने वृद्धों को स्वस्थ जीवन शैली हेतु सुझाव दिया। योगाचार्य सुशील बाजपेई ने वृद्धों से नियमित योग व प्राणायाम कर प्राकृतिक जीवन जीने का आवाहन किया। महिला शसक्तीकरण अभियान से जुड़ी उपनिरीक्षक गीता यादव ने समाज में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुझाव दिया तथा बेहतर बैंकिंग हेतु आवश्यक विधिक टिप्स भी दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से डॉ० आकिब एजाज व एन०पी०एन०सी०डी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुलह अधिकारी अनिल मिश्र एडवोकेट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी ने दिया।

वृद्धा आश्रम प्रबंधन , पुलिस टीम , जिला स्वास्थ्य समिति व समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों को वस्त्र , मिष्ठान व फल वितरित कर उनके निरोगी , दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन की ओर से नशामुक्त व निरोगी समाज बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र कुमार , आरक्षी राॉस क्ल , अर्चना मिश्र , आंशिका , पूजा सिंह , डॉ ० मकबूल अहमद जाफरी , रीना मिश्रा , शिवांशु , अमन , अनुपम , काजल , सुनीता देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थि त रहे।
