लखनऊ , 28 जून , अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति, TET की अनिवार्यता के खिलाफ व रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर निकाली जा रही जनजागरण यात्रा द्वितीय चरण में आज अयोध्या रोड स्थित इन्द्रा कैनाल बी.बी. डी. से शुरू होकर गोसाईगंज,गंगागंज, भीलवल (आनंद पराग बूथ), इलियासपुर, नवीनगर, खुजौली पहुंची। इस जनजागरण यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया।

जनजागरण यात्रा को सम्बोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि अटेवा के जनजागरण यात्रा से शिक्षकों, कर्मचारियों समेत आम जनता में गज़ब का उत्साह है। जनजागरण यात्रा के दौरान कई स्थानों पर जनता का उत्साह देखने लायक रहा। आज लगातार हो रहे निजीकरण से शिक्षक, कर्मचारी समेत आम जनता भी त्रस्त है। आम जनता भी चाहती है कि निजीकरण समाप्त हो। इसलिए अटेवा निजीकरण की समाप्ति और पुरानी पेंशन की बहाली , TET की अनिवार्यता की समाप्ति होने तक संघर्ष जारी रखेगा।
प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करें और टेट की अनिवार्यता समाप्त करें जिससे शिक्षक राष्ट्रहित में और अधिक योगदान कर सकें।

जनजागरण यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, प्रदेश सलाहकार ओम प्रकाश कन्नौजिया, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, मण्डल अध्यक्ष लखनऊ डॉ आशीष वर्मा, रेलवे के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार वर्मा एवं डॉ कमल उसरी, जिला संयोजक सुनील वर्मा, महामंत्री विजय विश्वास, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, एवं उनकी टीम समेत कई अन्य पदाधिकारीगण भी जनजागरण यात्रा में सम्मिलित रहे।
कल दिनांक.29.06.2026 को यह यात्रा प्रातः10 बजे आलमबाग स्थित रेलवे बारात घर से चारबाग, सदर सिंचाई विभाग, अर्जुनगंज, सदर तहसील खरगापुर, लोहिया अस्पताल, 1090 चौराहा, बहुखंडी, दैनिक जागरण चौराहा, कृषि विभाग, इंदिरा भवन, जवाहर भवन, डी.आर.एम.ऑफिस,नेशनल पी0जी0कॉलेज, स्व0बी0एन0सिंह जी की प्रतिमा होते हुए स्वास्थ्य भवन, बलरामपुर अस्पताल होते हुए के 0जी 0एम0यू0 में समाप्त होगी।
