लखनऊ . अटेवा के प्रदेश पदाधिकारियो की पारा स्थित स्व डॉ राम आशीष सिंह स्मृति भवन में पुरानी पेंशन की बहाली,TET की अनिवार्यता की समाप्ति,निजीकरण की समाप्ति के लिए कल एक बैठक आयोजित हुई। विदित हो यह बैठक आगामी कार्यक्रमों ( जनजगारण सदस्यता व सहयोग अभियान,21 अगस्त को पेंशन तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ रैली ) की सफलता हेतु विधिवत चर्चा की गई तथा संगठन की मजबूती पर गहन मंत्रणा की गयी। बै

ठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली,TET की समाप्ति और निजीकरण की समाप्ति के लिए अटेवा 21अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकलेगा। तिरंगा यात्रा के लिए सभी जोर शोर से तैयारियां शुरू कर कार्यक्रम को सफल बनाए। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा यात्रा से ही सरकार को शिक्षक और कर्मचारियों की ओर से सरकार पुरानी पेंशन की बहाली , TET की अनिवार्यता और निजीकरण की समाप्ति के लिए संदेश दिया जाएगा।

बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशाराम, चन्द्रहास सिंह,डॉ राजेश कुमार, संजय उपाध्याय, राकेश रमन, डॉ भूरी सिंह,अशोक कन्नौजिया, रजत प्रकाश, अखिलेश यादव, सूफियान, कुलदीप सैनी, जनार्दन शुक्ला, नरेंद्र कुमार, डॉ आनंदवीर, धर्मेंद्र गोयन समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

तिरंगा यात्रा के बाद 25 सितम्बर की लखनऊ रैली की सफलता हेतु प्रदेश /मंडल तथा जिला संयोजक/ महामंत्री/कोषाध्यक्ष की एक तैयारी बैठक 13 सितम्बर 2026 को लखनऊ मे आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें
