
बिलासपुर, 27 मार्च। फ़िजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश पहली बार बिलासपुर आ रहे हैं । इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ (Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya ) प्रशासन ने उनके सम्मान में सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 28 मार्च को शाम 5:30 बजे से 8:00 बजे तक स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल बिलासपुर में होगा । विश्वविद्यालय (Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya ) से मिली जानकारी के अनुसार अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जबकि अध्यक्षता रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर करेंगे।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रश्मि आशीष सिंह संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक तखतपुर , रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर, प्रमोद नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक और धर्मजीत सिंह विधायक लोरमी होंगे।
इस अवसर पर कविता पाठ भी होगा। इसमें बिलासपुर के संभाग आयुक्त संजय अलंग, प्रोफेसर एडीएन वाजपेई कुलपति अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर (Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya bilaspur) , राम कुमार तिवारी अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा पीठ बिलासपुर, सतीश जायसवाल वरिष्ठ साहित्यकार आदि शिरकत करेंगे । इस अवसर पर बिलासपुर की शास्त्रीय गायिका श्रुति अपनी भारतीय शास्त्रीय गायन प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम 28 मार्च को शाम 5:30 बजे से 8:00 बजे तक स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल बिलासपुर में होगा।
