नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात में स्थानीय निकाय के नतीजे आने के बाद लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए उन पर आंकड़ों के साथ करारा पलटवार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी हर हार को ‘वोट चोरी’ बताकर और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। शाह ने कहा कि जो लोग चुनावों में हार का ठीकरा मशीनों या प्रणाली पर फोड़ते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों और त्रिपुरा के चुनावों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे, वहां भी कांग्रेस की हार हुई।
पश्चिम बंगाल और उपचुनावों के आंकड़े
अमित शाह ने बताया कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के उपचुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने नौगांव और नंदीग्राम जैसी सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत का हवाला दिया। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कई बड़े राज्यों में पिछले 41 वर्षों से अपने दम पर सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। अमित शाह ने राहुल गांधी पर एसआईआर (SIR) की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया।
