

- बैठक में प्रमुख रूप से अभाविप अवध प्रांत की प्रांत अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ० नीतू सिंह एवं राष्ट्रीय सह संयोजक फार्माविजन आकाश पटेल रुद्र, विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा , विभाग प्रमुख डॉ० पी० जे० पाण्डेय उपस्थित रहे।
बाराबंकी , 14अप्रेल , campussamachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad,) बाराबंकी जिले की जिला समीक्षा योजना बैठक बाराबंकी विभाग कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से अभाविप अवध प्रांत की प्रांत अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ० नीतू सिंह एवं राष्ट्रीय सह संयोजक फार्माविजन आकाश पटेल रुद्र, विभाग संगठन मंत्री अमन मिश्रा , विभाग प्रमुख डॉ० पी० जे० पाण्डेय उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व वर्ष की विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा हुई एवं आगामी सत्र 2025-26 की वार्षिक योजना बनी। इस अवसर पर प्रमुखता से विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री काजल रावत ,जिला प्रमुख डॉ० अजय वर्मा, विभाग संयोजकआदर्श सिंह, प्रांत SFS सह संयोजक शुभम वर्मा, जिला संयोजक योगेश सिंह , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्यामजीत पासवान एवं अन्य नगर व तहसील के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
