
- विधान परिषद में किये गए अपनी ही घोषणा को अमलीजामा पहनाए योगी सरकार -डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
- शिक्षक अपनी सेवा सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर आक्रोशित -ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 14अप्रेल , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए विगत विधान परिषद सत्र के दौरान नेता सदन केशव मौर्या उपमुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सेवा शर्तों को शिक्षा सेवा आयोग मे प्रावधानित किये जाने की घोषणा के मामले मे हस्तक्षेप करने की माँग की है। इन दोनों मामले को लेकर प्रदेश का माध्यमिक शिक्षक समुदाय अत्यन्त ही आक्रोशित है और बड़े आंदोलन के लिए विवश है।
सरकार के उपेक्षात्मक रवैये को लेकर हाल ही में लखनऊ में संपन्न राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मत से सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश कार्य समिति के साथ साथ जिला अध्यक्ष मंत्रियों की बैठक में इन सबको लेकर सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए शासन एवं सरकार पर वादा खिला फी का आरोप लगाया है।
राज्य परिषद की बैठक को संरक्षक अमर नाथ सिंह, भगवान शंकर त्रिवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी , उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, रमेश चन्द्र सिंह, डॉ नन्हे सिंह एवं श्रीमती तारा सिंह सहित अनेक वक्ताओ ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों से निर्णायक संघर्ष के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वांन किया। बैठक में इन सबको लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए शासन व सरकार पर लगाया है।
