
- प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा के संगठन पिछले 20 वर्षों से निरंतर शिक्षकों के हित के लिए कार्य कर रहा है संगठन ने बहुत से ऐसे मुद्दों को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है जो शिक्षकों के हितों से जुड़े होते है।
मैनपुरी , 12 अप्रैल , campussamachar.com, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन मैनपुरी की और से गत दिवस भोगांव रोड स्थित एक मैरिज होम में सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया . इस समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सिंह ने कहा की शिक्षक की जिम्मेदारी कभी समाप्त नहीं होती है चाहे वह सेवा में हो या फिर सेवानिवृत हो उन्होंने कहा की राष्ट्र के निर्माण में जितनी बड़ी भूमिका शिक्षकों की है उससे अधिक किसी की नहीं हो सकती उसमें भी प्राइमरी शिक्षकों की भूमिका इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि वह 6 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों को पढ़ाने और संवारने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही किसी राष्ट्र के अच्छे भविष्य का निर्माण हो सकता है उन्होंने कहा कि हमें पता है शिक्षक पूरे मनोयोग से अपना कार्य कर रहे हैं जिसके लिए वह बधाई के पत्र हैं। विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा के प्राथमिक शिक्षकों के हाथ में सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि बच्चा घर से अभिभावकों के बीच से निकलकर सीधे शिक्षकों के संपर्क में आता है वहीं शिक्षक उसके भविष्य की दिशा और दशा तय करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कहा के आज हम सब इतने सम्मानित पदों पर पहुंचे हैं यह शिक्षकों की देन है उनके मार्गदर्शन में ही हमने इस मुकाम को हासिल किया है।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा के संगठन पिछले 20 वर्षों से निरंतर शिक्षकों के हित के लिए कार्य कर रहा है संगठन ने बहुत से ऐसे मुद्दों को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है जो शिक्षकों के हितों से जुड़े होते है। उन्होंने मंचासीन कैबिनेट मंत्री के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा की विद्यालयों में बच्चों के लिए अलग-अलग बालक बालिकाओं के शौचालय उपलब्ध हैं लेकिन शिक्षकों के लिए कोई शौचालय अलग से उपलब्ध नहीं है उन्होंने मांग करते हुए कहा की विद्यालय में शिक्षकों के लिए अलग शौचालय उपलब्ध कराया जाए।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा के भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसमें शिक्षकों को भी अपनी भूमिका निर्धारित करनी होगी और उसको बखूबी निभाने होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने सेवानिवृत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक और संगठन के जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान और जिला महामंत्री कप्तान सिंह ने समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पत्रावलियों और उनके देयकों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की मांग माननीय मंत्री जी के समक्ष रखते हुए कार्यक्रम में आए पूरे जिले के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उदय चौहान, ब्लॉक प्रमुख बेवर बिजेंद्र चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रवि चौहान, अखिलेश राजपूत, सौरभ राठौर, रत्नेश शाक्य,हरिओम द्रविड़,उमेश यादव, साकेत चौहान, रामबरन राजपूत, लोकेश कुमार, प्रतीक चौहान, शंकर चौहान,डॉक्टर राजवीर शाक्य, दीपक शाक्य, महेश बाबू,अमित चौहान अमित फौजदार,ज्योत्स्ना राजपूत, स्मिता सिंह, कल्पना पाल,पुष्पलता, आर्जेश मिश्र,हेंद्र बल्गारिया, हिमांशु बैंस, विवेक जैन, धर्मेंद्र कुमार,जितेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र भदौरिया, विक्रम प्रताप सिंह धाकरे , अनूप कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, अजय सिंह चौहान सहित संगठन की समस्त जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
