भोपाल. भोपाल के शासकीय और निजी आई.टी.आई. (ITI) में एनसीवीटी,(NCVT) एससीवीटी (SCVT) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाईन के अधिकृत सहायता केंद्रों से अथवा एमपी ऑनलाईन के किसी भी कियोस्क से iti.mponline.gov.in प्रवेश विवरणिका से विवरणिका प्राप्त कर वेबसाईट www.mpskill.gov.in एवं iti.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रेषण कार्य 23 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। इस विवरणिका में आईटीआईवार, व्यवसायवार सीटों की संख्या, रजिस्ट्रेशन, च्वाईस फिलिंग तथा प्रवेश की जानकारी उपलब्ध है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शासकीय अथवा प्रायवेट आईटीआई (ITI) में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाईन पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। समस्त इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करें। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2021है।
