
लखनऊ। नेशनल इण्टर कालेज में उo प्र o मा o शि o संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्रा जी ( Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow ) तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुराग मिश्र ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के मणि शुक्ला जी तथा जनपदीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ आर के त्रिवेदी एवम आय व्यय निरीक्षक विश्वजीत का आगमन हुआ। डॉ आर पी मिश्रा द्वारा शिक्षा क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखे गए साथ ही प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों को जनपदीय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया।अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन किया गया।
