
- सुरसरि मंदिर अयोध्या धाम में देव दीपावली पर आयोजित तीन दिवसीय “रामोत्सव” अयोध्या लिट्रेरी फेस्टिवल
अयोध्या धाम. Ayodhya Dham news सुरसरि मंदिर अयोध्या धाम में देव दीपावली पर आयोजित तीन दिवसीय “रामोत्सव” अयोध्या लिट्रेरी फेस्टिवल ( रामोत्सवः 5,6,7 नवंबर 2022- Ramotsav: 5,6,7 November 2022) का शुभारंभ शनिवार सायं रामभक्ति, भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा के बीच शुभारंभ हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Omkarnath Mission news प्रथम दिन के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय के आचार्य विट्ठल रामानुज जी महाराज का सानिध्य एवं मुख्य अतिथि राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास जी रहे ।कार्यक्रम संयोजक प्रियानाथ चट्टोपाध्याय जी की देखरेख में विभिन्न सामाजिक ,सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई । इस अवसर पर भाजपा उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम राम का राजनैतिक आचरण ही देश को पुनः विश्व गुरु बनायेगा।

Ramotsav: 5,6,7 November 2022 सामाजिक सत्र को सम्बोधित करते हुए लेखक व विचारक साधक राज कुमार ने कहा कि सामाजिक रुढियों को तोड़ना ,नये सामाजिक रचना में सेवा,संस्कार,सुरक्षा,स्वछता,भक्ति जीवन मे लाकर एक “खुशहाल कुटुंब” बनाना हमारी साधना होनी चाहिए, घर एक मंदिर है ,गाँव एक तीर्थ है राष्ट्र देव है। सकलसुमंगल होना चाहिए। भगवान राम हमारे आराध्य है। ओंकारनाथ मिशन (Omkarnath Mission ) के तत्वधान में ओंकार नाथ मिशन देश भर में सैकड़ों आश्रम सेवा प्रकल्प चलाता है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।इसका मुख्यालय कोलकाता है।

