
- युवा निर्देशक अलोक द्विवेदी के लघु फिल्म हुड़दंग की चर्चा –
- फिल्म की कहानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक परिवार के पारिवारिक नाटक को कवर करती है जो समाज में प्रचलित धार्मिक रूढ़िवादिता के नाजुक विषय पर आधारित है – अलोक द्विवेदी
लखनऊ. 4 सितंबर., एक कलाकार की दृष्टि बड़ी ही पैनिक होती है चाहे वह किसी भी माध्यम में काम करता हो। वह प्रकृति और अप्राकृति रूप से होने वाले अपने आस पास के परिवर्तनों को गौर से देखता है और अपनी विचार अपनी अभिव्यक्ति की भाषा में उसे व्यक्त करने की कोशिश करता है। अपने सकारात्मक सोच और प्रयास के कारण सफल भी होता है। मैं ऐसे ही एक युवा कलाकार जो अब फिल्म निर्देशन में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत है और सफलता के एक एक पायदान पर भी बढ़ता चढ़ता जा रहा है और लोगों की सराहना का भी पात्र बन रहा है।
मैं बात कर रहा हूँ अलोक द्विवेदी की जिनकी अभी हालही में लघु फिल्म हुड़दंग जिसे केरल फिल्म समारोह में विश्व प्रीमियर – २०२२ में चयनित किया गया और काफी तारीफ मिली। आलोक द्विवेदी कॉलेज से मेरे प्रिय जूनियर रहे हैं। यह मुख्य रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। लेकिन लखनऊ से विशेष रूप से जुड़े रहे हैं। 2013 \में उनकी दृश्य कला में शैक्षणिक योग्यता कला एवं शिल्प महाविद्यालय,लखनऊ यूनिवर्सिटी से हुई है। आर्ट्स कॉलेज में पढाई के दौरान ही विडिओ इंस्टॉलेशन किया और इस प्रकार फिल्मों की तरफ रुझान बढ़ा फिर स्नातक के बाद लगभग पिछले छह – सात वर्षों से मुंबई में रहते हुए अपने दम पर इन सब विधाओं को समझते हुए धीरे धीरे काम करना शुरू किया। वर्तमान में फिल्म निर्माता, लेखक और दृश्य कलाकार के रूप में कार्य कर रहे हैं आज की तारीख में अलोक को भारतीय फिल्म उद्योग में फीचर फिल्मों, स्वतंत्र प्रोडक्शन, फिक्शन, नॉन-फिक्शन और विज्ञापन विज्ञापनों में लगभग सात वर्षो का अनुभव है। अलोक ने कई प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं परोसित रॉय , अनिरुद्ध रॉय चौधरी, गजराज राव इत्यादि के साथ वेब-श्रृंखला और विज्ञापन फिल्मों में पहले सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।
आलोक ने बताया कि केरल फिल्म समारोह में विश्व प्रीमियर जो की 26 से 31 अगस्त 2022 तक आयोजित हुआ। केरल के इस अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र और फिल्म समारोह में हजारों की संख्या में लघु फिल्मो की प्रतिभागिता होती है, यह भारत का सबसे बड़ा फिल्म समारोह है जिसका आयोजन त्रिवेंद्रम, केरल में हर साल होता है। सिनेमा जगत के काफी अनुभवी लोगों की मौजूदागी में अलोक द्विवेदी की लघु फिल्म हुड़दंग का पहला वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसने वरुण ग्रोवर जैसी हस्तियां शामिल थे। सभी ने इस लघु फिल्म की प्रसंशा की।
हुड़दंग के लेखक व निर्देशक अलोक ने बताया कि हमारी यह फिल्म केरल फिल्म फेस्टिवल के अलावा दुनिया की और भी कई बड़ी फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई हैं जैसे रोड आइलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बर्लिन इंटरनेशनल आर्ट फिल्म फेस्टिवल, बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल एलए यूएसए, इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन आदि। लघु फिल्म हुड़दंग में लेखक , निर्देशक , स्क्रीनप्ले अलोक द्विवेदी ने ही किया। मुख्य पात्र में पिता की भूमिका में – राजेश तैलंग , माताकी भूमिका में – सोनल अरोरा ,पुत्र की भूमिका में – उदित अरोरा ,बहन की भूमिका में अहसास चन्ना ,रोहित की भूमिका में आशुतोष सोहन , डीओपी – रिजु सामंता, म्यूजिक कंपोजर – प्रतीक नंदन और साउंड डिजाइनर सविता नंबराथ की है।

अलोक ने लघु फिल्म हुड़दंग के बारे में कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो एक अनियंत्रित दंगे के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज में प्रचलित धार्मिक रूढ़िवादिता के नाजुक विषय को कवर करती है। एक परिवार की कहानी जो एक दंगे के वक्त खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म की कहानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक परिवार के पारिवारिक नाटक को कवर करती है।
